लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू अब लोगो को जाम से मिलेगी निजात।

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के कार्य काफी तेजी चल रहा  है । नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना के निर्देश के बाद नरीमन चौराहे से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा शहर के 13 चौराहों को भी चौड़ा किया जा रहा है।

प्रशासन ने चौड़ीकरण की जद में आ रहे लोगों को नोटिस देने के साथ ही लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए रात में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया है। एसडीएम परितोष वर्मा का कहना है कि जिन स्थानों पर अकसर जाम लगा रहता है। उन रास्तों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है।

भविष्य में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी ना हो। हल्द्वानी में जाम की समस्या से आए दिन लोगों का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर टूरिस्ट सीजन के दौरान गर्मियों में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से शहर में ट्रैफिक को संभाल पाना पुलिस प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता।

ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए रेलवे स्टेशन काठगोदाम के गेट से नरीमन चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime