लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का आंकड़ा 10 लाख पार सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं केदारनाथ आया।

चारधाम यात्रा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख पार हो गई है। इस रिकॉर्ड को शुरूआती 15 दिनों में ही स्थापित किया गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में 10.30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने 10 से 24 मई के बीच दर्शन किए हैं। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन  किये है । 4.47 लाख से भी अधिक है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने इस अद्भुत रुझान के साथ तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।

बिना पंजीकरण के यात्रा नहीं करने दी जाएगी। यात्रा मार्गों और धामों में भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यकता पड़ने पर एनडीआरएफ और आईटीबीपी की मदद ली जाएगी। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में तीन चार दिन के भीतर बिना पंजीकरण के रोके गए तीर्थ यात्रियों का बैकलॉग खत्म हो जाएगा। गढ़वाल आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं।

यात्रियों की सुरक्षित यात्रा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों को यदि किसी स्थान पर ठहराया जाता है, तो वहां पर उन्हें सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश और हरिद्वार में एक सप्ताह से रुके यात्रियों का पंजीकरण किया जा रहा है।

उन्हें भी तीन से चार दिन में भेजा जाएगा। चारों धामों में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और यात्रा व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। धामों में साफ-सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए दो अधिकारियों की तैनाती की गई है, और ठहराव वाले स्थानों पर स्पेशल सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती करने के निर्देश दिए गए हैं। फर्जी पंजीकरण करने वाले टूर ऑपरेटरों के खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिसमें ऋषिकेश में तीन, हरिद्वार में एक और रुद्रप्रयाग में नौ एफआईआर शामिल हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime