लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

आज विधि-विधान से खुले हेमकुंड साहिब के कपाट ।

राज्य में चारधाम की यात्रा के साथ ही आज से हेमकुंड साहिब  के कपाट भी खोल दिये गये है । तीर्थयात्रा को लेकर करीब 2000 श्रद्धालु गोविंदघाट और घांघरिया पहुंच गए हैं। आज सुबह करीब दस बजे हेमकुंड साहिब के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि यात्रा को लेकर गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में तैयारियां पूरी हो गई हैं। सभी गुरुद्वारे फूलों से सजाए गए हैं।

श्रद्धालुओं का गोविंदघाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से यात्रा पड़ावों पर पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।

हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत शुरुआती दिनों में प्रतिदिन 3,500 श्रद्धालुओं को ही हेमकुंड भेजने की सीमा निर्धारित की गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime