लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

केदारनाथ जाने वाले यात्री श्रीनगर में एनआईटी मैदान में रोका जा रहे है। सभी वाहन लगा जमावड़ा ।

राज्य में चारधाम यात्रा मार्ग पर भीड़भाड़ को देखते हुए प्रशासन ने यात्री वाहनों को श्रीनगर में ही रोक  जा रहा है । यात्री वाहनों को शाम पांच बजे के करीब से रोके जाने पर यहां एनआईटी मैदान में वाहनों का जमावाड़ा लग गया। लगभग पौने आठ बजे पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ जाने वाले वाहनों को जाने दिया गया। केदारनाथ जाने वाले वाहनों को रोके रखा।

करीब आठ बजे पौड़ी डीएम डॉ. आशीष चौहान ने यहां पहुंचकर अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों के लिए समुचित व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिए। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से रोके जाने वाले यात्रियों के लिए होटल में खाने, एनआईटी मैदान में छह टॉयलेट व पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई। हालांकि शुरू में तो मैदान में अंधेरा था।

लेकिन रात करीब साढ़े दस बजे मैदान में प्रकाश की व्यवस्था कर ली गई थी। यमुनोत्री हाईवे पर डामटा, किसाली खड्ड, खरादी में दो-दो, तीन-तीन घंटे रोके जाने से यात्री परेशान हैं। डामटा में घंटों तपती धूप में यात्रियों को हाईवे पर यातायात बहाल होंने का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं हाईवे पर कई जगह सार्वजनिक शौचालय व पेयजल की सुविधा नहीं है। जिसके चलते उन्हें खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime