लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

पिंडर नदी में गिरी कार सेना के जवान की मौत कुछ दिन पहले छुट्टी पर आया था घर ।

उत्तराखंड में चमोली के देवाल में खेता सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में जा गिरी। हादासे में कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एसडीआएफ के जवानों ने नदी से शव को निकाला।  इधर, जवान की मौत पर क्षेत्र में शोक की लहर है। आपको बता दे कि घटना देर रात की है। रैन फैंटी गांव का प्रमोद सिंह (36 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह 14 गढ़वाल राइफल में कार्यरत था।

 

 

दस दिन पूर्व प्रमोद छुट्टी आया था और बृहस्पतिवार को कार से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान रैन गांव के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे पिंडर नदी में जा गिरी।चौकी प्रभारी विनोद रावत ने बताया कि सूचना पर पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ ग्रामीणों द्वारा रेसक्यू अभियान किया गया, लेकिन रात होने के कारण जवान की तलाश नहीं हो पाई।

 

बीते दिन शुक्रवार दोपहर को पानी में डूबी कार से अंदर से मृतक का शव निकाला गया।  बताया कि कार में केवल प्रमोद ही सवार था। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रमोद अपने पीछे पत्नी, पांच साल का बेटा व  माता, पिता को छोड़ गए।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime