लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

UKSSSC ने जारी किया समूह-ग की नौ भर्तियों का कैलेंडर आने वाले चार महीने में होंगी परीक्षाएं।

UKSSSC द्वारा समूह-ग के नौ भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी किया गया है, जिसके अनुसार इन भर्तियों की परीक्षाएं मई से अगस्त के बीच में होंगी। इसके तहत, विभिन्न पदों के लिए शारीरिक मापजोख परीक्षाएं और लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह सुनिश्चित किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी हो। उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा की तैयारी में लगना चाहिए ।

 

ये भर्तियां इस साल मई से अगस्त के बीच में भर्ती परीक्षाएं करवाई जाएंगी। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से ये कैलेंडर जारी किया गया है।

कैलेंडर के मुताबिक वन विभाग स्केलर भर्ती के लिए शारीरिक मापजोख परीक्षा 15 मई को होगी।एग्जाम कराए जाएंगे। कैलेंडर के मुताबिक आबकारी सिपाही, परिवहन आरक्षी, उप आबकारी निरीक्षक, हॉटस्टल मैनेजर ग्रेड-3, गृहमाता भर्ती की परीक्षा नौ जून, अनुदेशक विद्युतकार, हवलदार प्रशिक्षक की शारीरिक मापजोख परीक्षा एक जून, फिटर व अन्य की परीक्षा 26 से 29 जून, सहायक अध्यापक एलटी भर्ती परीक्षा 30 जून को होगी। इसके साथ ही स्केलर भर्ती की परीक्षा चार अगस्त और हवलदार प्रशिक्षक भर्ती की परीक्षा 11 अगस्त, वाहन चालक भर्ती परीक्षा सात जुलाई, सहायक भंडारी भर्ती परीक्षा 14 जुलाई को होगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime