लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

जंगल से आबादी की ओर बढ़ी आग ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें ।

नैनीताल-  कुंमाउ क्षेत्र में लगातार आग दिन प्रति विकराल रुप लेने लगी है। प्रभावित जिलों के कुछ इलाकों में तो आग जंगलों को जलाते हुए। तेजी से आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही है। आग और आबादी के बीच फायरकर्मी और वनकर्मी ढाल बनकर खड़े हैं। एक जगह आग बुझाई जाती तो दूसरी जगह आग सुलगते हुए जंगल फिर से जलने लगते हैं। इससे संबंधित क्षेत्र में रहने वाले लोग दहशत में हैं।

उस शख्स को रहे हैं जिसकी वजह से जंगलों की आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग लगाने वाले और लापरवाही बरतने वाले वन विभाग के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  कि जायेगी। पातालदेवी के पास रविवार देर रात जंगलों में लगी आग से सहमे हुए । लोगों ने फौरन इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। जिसके बाद फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहां पर मुकेश पथनी, प्रकाश पांडे, कल्पना, मोनिका आदि मौजूद रहे। रविवार को सिटोली, सुनोला के पास जंगलों में आग लग गई।

देखते ही देखते जंगल के चार हेक्टेयर से अधिक दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास रहने वाले लोगों इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उधर, द्वाराहाट के नागार्जुन वन पंचायत के जंगल में रविवार को आग से लाखों की वन संपदा को नुकसान हो गया।

 

देखते ही देखते जंगल के दो हेक्टेयर से अधिक दायरे को अपनी चपेट में ले लिया। पूरी रात भर जंगल सुलगते रहे। चीड़ के बड़े-पेड़ों से आग की लपटें उठती रहीं। ढजंगल की आग बढ़ने से वन विभाग को मौके पर बुलाना पड़ा। इस दौरान वन कर्मियों और मंगल दल नागार्जुन के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर, वन बीट अधिकारी रोशन कुमार ने बताया कि नागार्जुन वन पंचायत के जंगलों में आग लगने की सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। टीम में वन दरोगा भानु प्रकाश गिरी, वन दरोगा प्रदीप चंद्र, राजेंद्र उप्रेती, जीवन सिंह आदि शामिल रहे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime