लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

बीजेपी के नेता की कार का हुआ एक्सीडेंट रीढ़ की हड्डी में आई चोट ।

बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम की कार मुरादाबाद में एक्सीडेंट हुआ है और उन्हें चोट आई है। उन्हें टीएमयू के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है ।और इलाज जारी है। एक्सीडेंट के पश्चात पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गए हैं। डॉक्टरों ने उन्हें एक हफ्ता का बेड रेस्ट सुझाया है। यह हादसा शाहजहांपुर से दिल्ली जाते समय नेशनल हाइवे 9 पर हुआ।

 

वहीं इस हादसे की खबर को लेकर मुरादाबाद के अस्पताल में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को देखने मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल और कई बीजेपी नेता पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद बीजेपी नेता और मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम की शाहजहांपुर से दिल्ली जाते समय कार पलट गई थी।

कार एक साइड से सड़क के दूसरी तरफ पहुंच गई गनीमत यह रही कि दरवाजा खुल जाने से दुष्यंत गौतम नीचे गिर गए थे, उनके रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और कुल्हे में चोट है. मांस पेशियों में चोट है डॉक्टरों ने एक हफ्ता का बेड रेस्ट बताया है. सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर तुरन्त पहुंच गए थे ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime