लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

चलती ट्रेन में चढ़ना युवक को पड़ा भारी जान पर खेलकर महिला कांस्टेबल ने बचाई जान ।

रूड़की – लक्सर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ना एक युवक को पड़ा भारी । वहीं  ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह ट्रैक पर जा गिरा। उस वक्त वहां एक महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ऊपर खींच लिया।

 

इस कार्य के लिए महिला कांस्टेबल की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। वहीं एस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है। जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर लगभग 2:40 पर ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। इस दौरान एक युवक चलती ट्रेन में चढ़ने लगा।

लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफाँर्म व ट्रेन के बीच में नीचे गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात थाना जीआरपी महिला कर्मचारी उमा व कांस्टेबल जयपाल सैनी ने अपनी जान पर खेलकर युवक के दोनों हाथ पकड़ कर उसे प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया।

 

इस दौरान जीआरपी पुलिस ने ट्रेन को रुकवाया और उसके बाद जीआरपी के जयपाल सैनी ने उमा के साथ मिलकर उसे ट्रेन में चढ़ाया। महिला कांस्टेबल उमा व जीआरपी कांस्टेबल जयपाल सैनी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया की दोनों ने ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य किया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime