लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

उत्तराखंड में 10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा में ग्रीन कार्ड बनाने का काम हुआ शुरू।

उत्तराखण्ड- चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड अनिवार्य होता है। चारधाम यात्रा को शुरू होने में अब 15 दिन से भी कम का समय बचा है। जिस कारण ग्रीन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया में तेजी आई है। लोग ग्रीन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। अब तक 300 से ज्यादा कार्ड बन चुके हैं। जबकि 700 से ज्यादा लोगों नें कार्ड के लिए आवेदन किया है। आपको बता दें कि ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए इच्छुक वाहन स्वामी एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही पर्यटन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों का पंजीकरण मई माह में शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि गंगोत्री यमुनोत्री के साथ ही केदारनाथ के कपाट 10 मई को खुलेंगे जबकि बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुलने जा रहे हैं।

ग्रीन कार्ड बनाने के लिए क्या कागज जरूरी है
• पंजीयन प्रमाणपत्र।
• उत्तराखंड राज्य का कर जमा प्रमाणपत्र।
• फिटनेस प्रमाणपत्र।
• उत्तराखंड राज्य का परिमट।
• वाहन का बीमा प्रमाणपत्र।
• प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र।

ग्रीन कार्ड का शुल्क
• हल्के मोटरयान के लिए-400 रुपये
• मध्यम मोटरयान के लिए-600 रुपये
• भारी मोटरयान के लिए- 600 रुपये

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime