लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

आज एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ।

ऋषिकेश-आज एम्स का चौथा दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिरकत करेंगी साथ ही टांपर छात्र-छात्रों को मेडल देंगी। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आज मंगलवार को एम्स के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, विशिष्ट अतिथि राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और नीति आयोग भारत सरकार के सदस्य डाॅ. विनोद के पाल मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू टॉपर छात्र-छात्राओं को मैडल वितरित करेंगी। बता दें दीक्षांत समारोह में 14 स्वर्ण पदक सहित कुल 16 पदक दिए जाएंगे। इसके अलावा कुल 598 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी। दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime