लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

उत्तराखंड मे कल होगा पहला चरण में मतदान 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां आज हो रहीं रवाना।

देहरादून- राज्य में पांचों सीटों पर कल शुक्रवार को पहले चरण में मतदान होगा। इससे पहले प्रदेश में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। पूरे प्रदेश में शराबबंदी लागू कर दी गई है । मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। बीते दिन बुधवार को 703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना कर दी गईं। आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। साथ अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया।

आज प्रत्याशी केवल डोर-टु-डोर प्रचार कर सकेंगे। चुनाव के लिए जनपद चमोली में 544 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की लिए रवाना होंगी। 40 पार्टियां दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए बुधवार को ही मतदान केंद्रों तक पहुंच गई हैं। चमोली जिले की तीनों विधानसभा में कुल 584 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

राज्य के 5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा। राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों का भाग्य इनमें कैद हो जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया प्रदेश में शुक्रवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे वह वोट डाल सकेंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime