लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस का होगा शक्ति प्रदर्शन।

नैनीताल- चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो रखा है। इसे मतदाताओं को पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित करेंगे। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर जीत के लिए भाजपा ने जोर लगाया हुआ है। दो अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा रुद्रपुर में हुई थी। प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट ने बताया कि रोड शो दो बजे कालाढूंगी रोड स्थित पशु चिकित्सालय से शुरू होगा। जो तिकोनिया स्थित दीनदयाल चौक तक जाएगा।

इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया है। रोड शो में भाजपा विधायक और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पार्टी रोड शो कर चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन करेगी। हल्द्वानी में आज शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। साथ ही कांग्रेस की नजर युवा वोटरों पर है। इसे साधने के लिए प्रचार के अंतिम दिन आज राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज रामलीला ग्राउंड हल्द्वानी में जनसभा करेंगे।

कांग्रेस इस जनसभा में 10 हजार लोगों का दावा कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट आज दोपहर एक बजे रामलीला मैदान हल्द्वानी में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में जनसभा करेंगे। सचिन पायलट की सभा से कांग्रेस को बड़ा लाभ होगा। युवा मतदाता उनसे प्रभावित होंगे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime