लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट कल हल्द्वानी दौरे पर

हल्द्वानी- उत्तराखंड में पांचो लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। साथ ही कुछ ही घंटों बाद उत्तराखंड में प्रचार का शोर थम जाएगा। चुनाव प्रचार-प्रसार अपने अंतिम दौर में चल रहा है। इसी बीच कल राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट उत्तराखंड आएंगे और नैनीताल लोकसभा सीट पर हल्द्वानी में विशाल जनसभा करेंगे। उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में अब प्रचार प्रसार का भी अंतिम दौर चल रहा है।

कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक केंद्रीय नेतृत्व में प्रियंका गांधी ही उत्तराखंड के दौरे पर आई। तो वहीं अब राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट प्रचार को अंतिम रूप देने के लिए कल उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। सचिन पायलट कल नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि सचिन पायलट के दौरे को लेकर तमाम तैयारियां चल रही है। मथुरा दत्त जोशी ने कहा कि सचिन पायलट के दौरे से उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime