लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नैनीताल में करेगें जनसभा को सबोंधित।

नैनीताल-आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारीयां काफी जोर शोरों से चल रही है। वहीं चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में शनिवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा होगी। इसके लिए पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है।

शनिवार सुबह सात बजे से रूट डायवर्जन शुरू हो गया था। पुलिस के अनुसार सुबह सात से शाम सात बजे तक हल्द्वानी क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रतिबंधित रहेगा। वहीं गौलापुल, रेलवे क्रॉसिंग से शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश नहीं हो सकेगा। दूसरी ओर रामपुर रोड और बरेली रोड से आने वाली सिडकुल, इंटरसिटी और अन्य निजी बसें बरेली रोड पर होंडा शोरूम तिराहे तक ही आ सकेंगी।

इसके अलावा रानीबाग और काठगोदाम की ओर जाने वाली बसें तीन पानी बाईपास से गौला रोड होते हुए। नरीमन तिराहे से कॉलटैक्स तक ही आ सकेंगी। कालाढूंगी रोड से आने वाली सिडकुल, इंटरसिटी व अन्य निजी बसें लालडाट तक ही आ सकेंगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime