लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे रक्षामंत्री गौचर

उत्तराखंड – आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार अभियान को धार देने के लिए उत्तराखंड पहुंचे। गौचर में रक्षामंत्री ने रैली की। उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री कोई व्यक्ति नहीं होता संस्था होता है। “मैं आप सभी को बस एक बात याद दिलाना चाहता हूं, मैं कभी भी किसी भी पीएम की आलोचना नहीं करता, चाहे वह कांग्रेस का हो या किसी अन्य पार्टी का हो।”

उन्होंने कहा कि एक बार बहुत ईमानदारी से राजीव गांधी ने इस बात को स्वीकार किया था कि वो 100 पैसे दिल्ली से भेजते हैं लेकिन लोगों तक केवल 14 पैसे ही पहुंच पाए। किसी ने भी उस चुनौती को स्वीकार नहीं किया। लेकिन हमारी पहली बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि हर नागरिक के लिए एक जन धन खाता खोला जाना चाहिए। तब मैं ये समझ नहीं पाया कि ये क्यों किया जा रहा है। लेकिन अब समझ आ रहा है कि ये भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए किया गया।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *