लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

योगी आदित्यनाथ 14 अप्रैल को श्रीनगर में चुनावी रैली को करेंगे सबोंधित।

श्रीनगर – आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के स्टार प्रचार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रविवार को श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैली करने पहुंच रहे है। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी और उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने रैली मैदान का भूमि पूजन किया। रैली में 20 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था बनाई गई है। लोगों में योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने की क्रेज देखा जा रहा है। उत्तराखंड में इन दिनों लोकसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा ने अपने स्टार प्रचारक उतार दिए हैं।

साथ ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गौचर में चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे हैं। तो वहीं 14 अप्रैल को श्रीनगर में उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड नेता सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है. योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा श्रीनगर के एनआईटी ग्राउंड में की जानी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा से पूर्व एनआईटी मैदान में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, उत्तराखंण्ड़ के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मैदान में भूमि पूजन के दौरान मौजूद रहे। उनके साथ 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस रैली में भाजपा ने 20 हजार लोगों के आने की व्यवस्था बनाई है। रैली के लिए 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है. भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि लोगो में योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए उत्साह है।

20 हजार से अधिक लोग चुनावी जनसभा में आ रहे हैं। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। वहीं योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली को लेकर प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। जिले के एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि रैली को लेकर सुरक्षा चाक चौबंद रखने के लिए श्रीनगर में एक एडिशनल एसपी, 3 डिप्टी एसपी मौजूद रहेंगे. साथ में 400 से अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

बाईट- अनिल बलूनी,भाजपा प्रत्याशी

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime