लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने वार रूम के निरीक्षण और कार्यप्रणाली पर संतुष्टि जाहिर की ।

देहरादून – आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने राज्य स्तर पर ”वार” रूम तैयार कर लिया है। जहां पर पार्टी के चुनाव कार्यक्रमों को लेकर बूथ स्तर पर दिशा निर्देश, सूचनाएं देने के साथ ही निगरानी और फीडबैक लिया जा रहा है। प्रत्येक जिला, ब्लाक, मंडल और बूथ स्तर पर भी वार रूम स्थापित किए गए हैं। वही उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा ने वार रूम की कार्यप्रणाली पर संतुष्टि जाहिर करते हुए। उन्होने कहा की मैं वार रूम की कार्य व्यवस्था से मैं संतुष्ट हूँ। हमारे सारे वर्कर दिन रात 5 लोकसभा सीटों पर संपर्क स्थापित कर रहे हैं।

वे सिर्फ प्रत्याशियों से ही संपर्क में नहीं है बल्कि वे बूथ स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं के लगातार संपर्क स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का कम वार रूम कर रही है। उन्होंने भाजपा के शासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां शासन नहीं बल्कि कुशासन बढ़ गया है। क्योंकि उत्तराखंड की बेटी अंकित भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया है। साथ ही कहा की बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।

बाइट- कुमारी शैलजा प्रदेश प्रभारी कांग्रेस

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime