लेटेस्ट न्यूज़
युवक की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस से न्याय की लगाई गुहार। | कालाढूंगी के अटल आदर्श विद्यालय में हंगामा: पानी की टंकी की गंदगी और टॉयलेट की कमी पर निरीक्षण टीम और प्रिंसिपल के बीच तीखी बहस | देहरादून में बड़ा हादसा: मोहब्बेवाला में ईंटों से भरा बेकाबू ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा, टला बड़ा टल गया खतरा | फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन, हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड की जिम्मेदारी | आंखों पर बांधी पट्टी और फैलाया डर: मोबाइल जागरूकता कार्यक्रम में रोए बच्चे, शिक्षा विभाग ने स्कूल को भेजा नोटिस | किच्छा स्ट्रांग रूम के बाहर देर रात हाईवोल्टेज ड्रामा: छह मतपेटियां बदलने की आशंका पर हंगामा, कांग्रेस प्रत्याशी और पुलिस में नोकझोंक |

11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ऋषिकेश में ऐतिहासिक रैली आयोजित की है ।

देहरादून- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी जोरों शेरों से चल रही है । वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऋषिकेश में आयोजित होने वाली चुनावी रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज कर दी है। वहीं पार्टी ने रैली में डेढ़ लाख कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हर विधानसभा से कम से कम पांच हजार कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा।

प्रधानमंत्री की रैली में डेढ़ लाख से अधिक कार्यकर्ता आएंगे। 23 विधानसभा क्षेत्रों से पांच-पांच हजार कार्यकर्ता बुलाए जा रहे हैं, जबकि शेष कार्यकर्ता ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों से आएंगे। प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और 11 अप्रैल को ऋषिकेश में ऐतिहासिक रैली आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime