लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

इनकम टैक्स की कार्रवाई फिल्म ‘रेड’ की तर्ज 48 घंटे सख्ती  ।

हरिद्वार- पॉश कॉलोनी में रहने वाले उद्यमी विकास गर्ग के घर लगातार 48 घंटे तक इनकम टैक्स विभाग की टीम जांच की। बाहर किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिसकर्मी टीम के साथ पूरा समय वहां डटे रहे। जब तक जांच पूरी नहीं हो गई। उद्यमी के परिवार समेत जो भी सदस्य घर में थे। उन्हें बाहर नहीं आने दिया गया और जो बाहर थे उन्हें भीतर नहीं जाने दिया गया। यह कार्रवाई फिल्म ‘रेड’ की तर्ज पर गुपचुप तरीके से की गई। केमिकल फैक्टरी के मालिक विकास गर्ग के यहां 27 मार्च  को  सुबह ही इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई थी। इसके बार में किसी को भी कानोंकान कोई खबर नहीं थी। पूरा दिन टीम की जांच उनके पॉश कॉलोनी में स्थित मकान में चलती रही। रातभर को भी जांच जारी रही।

 

टीम के वाहन और उसके चालक बाहर से ही निगरानी कर अंदर तक सूचना देते रहे। पुलिस बल भी पूरी तरह अंदर ही अंदर इनकम टैक्स विभाग के अफसरों की मदद करता रहा।साथ ही बताया जा रहा है कि  इस टीम को देहरादून में बैठे अपर निदेशक टीएस मकवाल निर्देशित कर रहे थे। उप निदेशक रितेश भट्ट के साथ बलवीर सिंह चौहान राजेश पटवाल ने तीनों टीमों का नेतृत्व किया। दो टीम घर के अंदर खंगाल रही थी वहीं तीसरी टीम उद्यमी की बहादराबाद स्थित फैक्टरी में थी। पूरी कार्रवाई के दौरान टीम उद्यमी व उनकी पत्नी को लेकर चंद्राचार्य चौक स्थित बैंक की शाखा में भी गई। वहां पर लॉकर आदि की जांच कर उसका भी मूल्यांकन किया गया।

वहीं इनकम टैक्स विभाग की टीम ने उद्यमी विकास गर्ग के घर और मकान तो खंगाले ही उनकी कई अन्य राज्यों में मौजूद फैक्टरियों में भी छापा मारा। अधिकारियों को लेकर उद्यमी के पॉश कॉलोनी खन्ना नगर में पहुंची टीम के कुछ सदस्यों का कहना था। कुछ अन्य स्थानों पर भी जांच चल रही है।उद्यमी के घर और फैक्टरी को खंगालने पहुंची इनकम टैक्स की टीम की सख्ती इस कदर दिखी कि सिक्योरिटी गार्ड को बीड़ी पीने के लिए अनुमति मांगनी पड़ रही थी। विकास गर्ग के सभी फैक्टरी बैक आंकाउक और घरों में टीम ने जांच की ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime