लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग | निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र |
300x250 (Top)

ऋषिकेश: नीम बीच के पास गंगा में डूबा दिल्ली का युवक, तेज बहाव के बीच एसडीआरएफ और जल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

युवक की तलाश जारी

उत्तराखंड:  ऋषिकेश स्थित मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक युवक नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया है। घटना के बाद से प्रशासन और बचाव टीमों में हड़कंप मचा हुआ है।

नहाते समय गहरे पानी में गया युवक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी 20 वर्षीय सौरभ शर्मा अपने एक दोस्त के साथ नीम बीच के पास घूमने आया था। घूमने के दौरान दोनों युवक नदी में नहाने लगे। इसी बीच सौरभ अचानक गहरे पानी में चला गया और गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।

रेस्क्यू अभियान जारी
घटना की सूचना मिलते ही मुनिकीरेती पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), जल पुलिस और आपदा राहत दल की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। टीमों ने डीप डाइविंग उपकरणों की मदद से नदी के संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन शुरू की। हालांकि, नदी का जलस्तर और बहाव तेज होने के कारण अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस और रेस्क्यू टीमों द्वारा तलाश का अभियान लगातार जारी है और परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स