लेटेस्ट न्यूज़
अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे: न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग, गांधी पार्क में बनाई गई मानव श्रृंखला | देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना | निठारी कांड: आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, हरिद्वार में कुछ दिन से चला रहा था चाय की दुकान | उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना, देश के यशस्वी नेता की दीर्घायु की कामना | हरिद्वार सनसनी: सर्वानंद घाट के पास धारदार हथियार से गोदकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस | उत्तराखंड मौसम अपडेट: हेमकुंड साहिब में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और कोहरे का कहर |

देहरादून रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान: ट्रेनों में खानपान की गुणवत्ता परखी, धूम्रपान करने वालों पर लगा जुर्माना

देहरादून

देहरादून: रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाली खानपान सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे अधिकारियों ने देहरादून रेलवे स्टेशन और यहाँ आने वाली ट्रेनों में दिनभर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों के विभिन्न नमूने एकत्र किए गए और यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘रेलवन’ ऐप के बारे में भी जागरूक किया गया।

रेलवे प्रशासन की ओर से देहरादून आने वाली सभी ट्रेनों में सुबह से शाम सात बजे तक औचक और सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भोजनयान (पेंट्री कार), लघु भोजनयान और रेलवे स्टेशनों पर बिकने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता व गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला गया।

प्रयोगशाला भेजे गए खाद्य पदार्थों के नमूने
जांच दल ने शताब्दी एक्सप्रेस के लघु भोजनयान से टमाटर सूप का आधिकारिक नमूना लिया, जिसे गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इससे पहले भी पनीर के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे जा चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, यात्रियों को विभिन्न रेल सेवाओं की त्वरित जानकारी देने वाले ‘रेलवन’ ऐप के उपयोग की जानकारी दी गई।

इस चेकिंग अभियान में सहायक मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक हरि सिंह मीणा, सीआईटी सुहेल खान, ओएसएचआई दौलत सिंह, वाणिज्यिक निरीक्षक एसके अग्रवाल और आरपीएफ थाना प्रभारी पंकज यादव सहित कई प्रमुख अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वच्छता पखवाड़े का भी हुआ शुभारंभ
अभियान के दौरान रेलवे द्वारा 17 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले ‘स्वच्छता पखवाड़े’ का भी औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस पखवाड़े के तहत रेलवे परिसर और ट्रेनों के डिब्बों में साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। स्टेशन परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में स्टेशन प्रभारी की उपस्थिति में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों और रेलवे कर्मियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ावा देना है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *