लेटेस्ट न्यूज़
उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर चारों धामों में विशेष पूजा-अर्चना, देश के यशस्वी नेता की दीर्घायु की कामना | हरिद्वार सनसनी: सर्वानंद घाट के पास धारदार हथियार से गोदकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, शिनाख्त में जुटी पुलिस | उत्तराखंड मौसम अपडेट: हेमकुंड साहिब में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और कोहरे का कहर | उत्तराखंड सनसनी: रामनगर में युवा कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, कार क्षतिग्रस्त और मारपीट | उत्तराखंड में बेरोजगारी और पलायन पर कांग्रेस का ‘काम मांगो अभियान’, ब्लॉक स्तर तक पहुंचेगा आंदोलन | अग्निवीर भर्ती 2027: सीसीई में सफल युवाओं के लिए अगला चरण शुरू, 5 अक्टूबर से रुड़की में होगी शारीरिक परीक्षा |

उत्तराखंड मौसम अपडेट: हेमकुंड साहिब में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और कोहरे का कहर

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी

देहरादून/रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड ने दस्तक दे दी है। सिखों के प्रसिद्ध धाम हेमकुंड साहिब में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिसके बाद से आसपास के निचले इलाकों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है।

केदारनाथ घाटी में भारी बारिश और घना कोहरा

उधर, रुद्रप्रयाग जिले के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। केदारनाथ घाटी में भी झमाझम बारिश के साथ पहाड़ी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे और बादलों के कारण दृश्यता (Visibility) काफी कम हो गई है, जिससे चालकों और तीर्थयात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रशासन की अपील: यात्रा के दौरान बरतें विशेष सावधानी

खराब मौसम और पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। प्रशासन ने चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतें। खराब मौसम के बीच जोखिम भरे और संवेदनशील स्थानों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है, साथ ही मौसम की स्थिति का पूरा ध्यान रखकर ही आगे बढ़ने को कहा गया है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *