लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

अंतिम यात्रा बस

 रुड़की। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रुड़की के मालवीय चौक स्थित निर्वाण आश्रम को नई अंतिम यात्रा बस की सौगात मिली है। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी की सांसद निधि से करीब 30 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई इस बस का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और रुड़की की महापौर अनीता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बस को हरी झंडी दिखाकर जनता को समर्पित किया।

नई अंतिम यात्रा बस के शुरू होने से रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह बस विशेष रूप से उन परिवारों के लिए मददगार साबित होगी, जिन्हें अपने परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए रुड़की से हरिद्वार जाना पड़ता है। अब तक निर्वाण आश्रम में केवल एक ही अंतिम यात्रा बस उपलब्ध थी। कई बार एक बस के पहले से उपयोग में होने के कारण दूसरे जरूरतमंद परिवारों को वाहन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था।

नई बस के संचालन के बाद अब ऐसी स्थिति से लोगों को राहत मिलेगी और जरूरतमंद परिवारों को समय पर अंतिम यात्रा वाहन उपलब्ध हो सकेगा। यह सुविधा शोक की घड़ी में परिवारों के लिए बड़ी मदद साबित होगी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को सम्मानजनक तरीके से पूरा करने में सहयोग करेगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि जीवन के सबसे कठिन समय में लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से सांसद निधि के माध्यम से यह बस उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि जनसेवा से जुड़े ऐसे कार्य समाज के लिए बेहद जरूरी हैं और भविष्य में भी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अंतिम यात्रा बस जैसी सुविधाएं समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए बड़ी राहत होती हैं। उन्होंने कहा कि यह बस कठिन परिस्थितियों में परिवारों का सहारा बनेगी और लोगों को सम्मान के साथ अपने परिजनों की अंतिम यात्रा पूरी करने में मदद करेगी।

कार्यक्रम में निर्वाण आश्रम के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *