लेटेस्ट न्यूज़
मानसून की पहली बारिश में पहाड़ों पर बढ़ी मुश्किलें, उत्तरकाशी में मलबा आने से हाईवे बाधित, राज्यभर में 38 सड़कें बंद | नैनीताल के रामनगर स्थित रिजॉर्ट में देर रात पुलिस का बड़ा छापा: देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का खुलासा | उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाएं हुईं हाईटेक: एडमिट कार्ड के QR कोड से सीधे पहुंचे परीक्षा केंद्र | रुद्रपुर में ई-रिक्शा अचानक बंद होने का मामला: मोबाइल ऐप के कथित दुरुपयोग से चालकों में चिंता | उत्तराखंड में खिलाड़ियों के लिए जल्द आएंगे आउट ऑफ टर्न नौकरी के विज्ञापन, अगस्त-सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के संकेत | क्या नवंबर-दिसंबर 2026 में होंगे विधानसभा चुनाव? सीएम धामी ने अटकलों पर दिया बड़ा बयान |

नैनीताल के रामनगर स्थित रिजॉर्ट में देर रात पुलिस का बड़ा छापा: देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का खुलासा

Ramnagar Resort Raid

उत्तराखंड:  नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के सांवल्दे स्थित एक रिजॉर्ट में पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर कथित देह व्यापार, अवैध शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का बड़ा खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 52 पुरुषों और एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को हिरासत में लिया। रिजॉर्ट का महाप्रबंधक (जीएम) मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया और कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सोशल मीडिया से मिली सूचना, फिर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली थी कि रिजॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात छापा मारा। पुलिस जब रिजॉर्ट पहुंची तो वहां बिना अनुमति शराब पार्टी चल रही थी। डांस कर रही महिलाओं पर नोट उड़ाए जा रहे थे और कई लोग कथित रूप से अश्लील हरकतें कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि वहां मौजूद महिलाओं में एक नाबालिग भी शामिल थी।
पुलिस ने इस मामले का मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र को बताया है। उसके साथ करीमनगर निवासी मेहराजुद्दीन को भी गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उमेंद्र कृषि उपकरण और कीटनाशक के कारोबार से जुड़ा है तथा मेरठ और बुलंदशहर सहित कई स्थानों पर उसका व्यवसाय संचालित होता है। पूछताछ में उसने बताया कि बुलंदशहर के सिकंदराबाद में उसकी एक कंपनी भी है, जहां कृषि संबंधी उपकरण बनाए जाते हैं।

10 दिन पहले कराया था रिजॉर्ट बुक

पुलिस के अनुसार, उमेंद्र ने करीब 10 दिन पहले रामनगर पहुंचकर रिजॉर्ट में 2.20 लाख रुपये जमा कराए थे। उसने कंपनी से जुड़े लोगों के लिए मनोरंजन पार्टी आयोजित करने की योजना बनाई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रिजॉर्ट के महाप्रबंधक लखेंद्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और अन्य विशेष सेवाओं की व्यवस्था करने को कहा था।
पुलिस का दावा है कि पार्टी में शामिल महिलाओं की व्यवस्था कंपनी के कर्मचारी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी के माध्यम से कराई गई थी। कथित रूप से **प्रति युवती 10 हजार रुपये के हिसाब से यह व्यवस्था की गई।जांच में यह भी सामने आया कि पार्टी में शामिल कुछ महिलाएं उत्तर प्रदेश, दिल्ली, अन्य राज्यों तथा विदेशों से आई थीं।

एंट्री रजिस्टर में नहीं था किसी का रिकॉर्ड

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रिजॉर्ट के एंट्री रजिस्टर की जांच की। जांच में पाया गया कि वहां ठहरे या पार्टी में शामिल किसी भी व्यक्ति की विधिवत एंट्री दर्ज नहीं की गई थी। इस गंभीर लापरवाही और कथित अवैध गतिविधियों के चलते पुलिस ने रिजॉर्ट को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कई सामान जब्त किए, जिनमें शामिल हैं:

* तीन पेटी शराब
* एक पेटी बीयर
* 10-10 रुपये के नकली नोटों की 24 गड्डियां (जिनका कथित रूप से नोट उड़ाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था)
* एक लैपटॉप
* तीन मोबाइल फोन
* म्यूजिक सिस्टम
* साउंड बॉक्स
* अन्य आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों तथा फरार रिजॉर्ट जीएम के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिनमें शामिल हैं: भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 5 और ६, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की धारा 14 , आबकारी अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराएं

मेरठ पुलिस का बयान

मेरठ के एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि मेरठ का एक कारोबारी नैनीताल में गलत गतिविधियों के मामले में पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी तक नैनीताल पुलिस की ओर से मेरठ पुलिस से कोई औपचारिक संपर्क नहीं किया गया है।
पुलिस अब फरार रिजॉर्ट महाप्रबंधक की तलाश कर रही है। साथ ही यह जांच भी की जा रही है कि इस कथित रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल थे, महिलाओं को कैसे बुलाया गया तथा क्या इससे पहले भी इस प्रकार की पार्टियों का आयोजन किया जाता रहा था। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *