चारधाम यात्रा 2026: एक सप्ताह में 5.18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

चारधाम यात्रा 2026

अगले माह से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले ही एक सप्ताह में 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्री ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकरण के आंकड़ों को देखते हुए इस साल भी यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने छह मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।

केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक पंजीकरण

पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार चारों धामों में सबसे ज्यादा पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुआ है।

  • केदारनाथ धाम: 1,73,157
  • बदरीनाथ धाम: 1,52,478
  • गंगोत्री धाम: 97,622
  • यमुनोत्री धाम: 95,606

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि इस वर्ष भी केदारनाथ धाम श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना हुआ है।

17 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण

ऑनलाइन पंजीकरण के अलावा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी शुरू की जाएगी। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव और हरबर्टपुर में लगभग 50 पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे।

पिछले साल 49 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन

पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के लिए लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि चारों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 49 लाख रही थी।

ये भी पढ़े :  उत्तराखंड में बिजली संकट गहराया

यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने पर जोर

सरकार और संबंधित विभागों की ओर से इस वर्ष भी यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों को समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *