रामनगर: युवा कांग्रेस ने फूँका केंद्र सरकार का पुतला

उदयभानु चिंब

रामनगर। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिंब की दिल्ली पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में आज रामनगर में युवा आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लखनपुर चुंगी पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘ऑल समिट’ के दौरान जब युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिंब ने सरकार से जायज सवाल पूछे, तो दिल्ली पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लोहनी ने कहा, “आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं के सवालों का जवाब देने से बच रहे हैं। जो भी युवा अपने हक की आवाज उठाता है या सवाल पूछता है, उसे जेल में डालने की साजिश रची जा रही है।”

अपमान का बदला लेने की चेतावनी

कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है और यह केवल एक नेता की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि देश के समस्त युवाओं का अपमान है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं की आवाज को डरा-धमका कर दबाया नहीं जा सकता और इस तरह की दमनकारी कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े :  मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसुनवाई का आयोजन

शीघ्र रिहाई की मांग

युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से मांग की है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिंब को बिना किसी शर्त के तुरंत रिहा किया जाए। सुमित लोहनी ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें जल्द रिहा नहीं किया गया, तो देश भर का युवा सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने भविष्य में उग्र आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की बात कही।

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *