कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता में उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं।
प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस अब सड़कों पर उतरने जा रही है।
उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस आगामी 16 फरवरी को राजभवन कूच करेगी और राज्यपाल के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंपेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में जुटेंगे।
ये भी पढ़े : सीएम धामी ने विपक्ष पर साधा निशाना
प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सुरक्षा चाहती है, लेकिन सरकार इस दिशा में नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आंदोलन करेगी और जनता की आवाज को बुलंद करेगी।



