लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

चमोली में दर्दनाक हादसा:, गांव से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरते ही लगी आग, ईई, पत्नी और बेटे की मौत

उत्तराखंड के चमोली में भाई दूज पर दर्दनाक हादसा हो गया। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर देवखाल के पास एक कार खाई में गिरकर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही उसमें आग लग गई। कार गिरते ही यूजेवीएनएल देहरादून में तैनात ईई और उनकी पत्नी बाहर छिटक गए। ईई की मौके पर मौत हो गई, जबकि रात साढ़े आठ बजे पत्नी ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में फंसे छोटे बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा आंशिक रूप से झुलसा है।

पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत विशाल के पाव गांव निवासी अरविंद त्रिपाठी परिवार के साथ दीपावली मनाने अपने ससुराल देवखाल आए थे। बृहस्पतिवार को वह अपने गांव विशाल लौट रहे थे। घर से 100 मीटर दूरी पर ही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और नीचे भदूड़ा गांव की लिंक रोड पर अटक गई। फिर नीचे की सड़क पर गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे में देहरादून में यूजेवीएनएल में तैनात ईई अरविंद त्रिपाठी (55) और पत्नी अनीता त्रिपाठी (51) कार से छिटक गए। हादसे में ईई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। उनका बड़ा बेटा अंबुज त्रिपाठी (24) और छोटा बेटा अनंत त्रिपाठी (21) कार के साथ नीचे सड़क जा गिरे। अंबुज कार से बाहर निकलने में सफल रहा जबकि अनंत कार से नहीं निकल सका और उसकी जलकर मौत हो गई।
सूचना पर देवखाल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल अंबुज और अनीता को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर चमोली और पोखरी थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया। जिला अस्पताल के डॉ. दीपक नेगी ने बताया कि अनीता ने रात साढ़े आठ बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, आंशिक रूप से झुलसे अंबुज का इलाज चल रहा है।
चमोली कोतवाली के निरीक्षक अनुरोध व्यास ने बताया कि हादसे में दंपती और एक बेटे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा जिला अस्पताल में भर्ती है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अनंत कार में फंस गया था जिससे उसकी जलकर मौत हो गई। देर शाम तक अनंत का जला शव कार के अंदर ही फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए एसडीआरएफ व पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव निकालने को कटर का प्रयोग किया जा रहा था।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स