लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, कहा- दिव्य व भव्य होगा हरिद्वार कुंभ मेला, समय से पूरा करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 2027 में होने वाले हरिद्वार कुंभ मेला दिव्य व भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से संबंधित स्थायी निर्माण कार्यों को अक्तूबर 2026 तक पूरा करें।

बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय बैठक में कुंभ के लिए की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मेला संबंधित सभी कार्य विस्तारित क्षेत्र और मास्टर प्लान को ध्यान में रख कर किए जाएं। मास्टर प्लान में सभी सेक्टर, मार्ग, पार्किंग, घाट, कैंप स्थलों को चिन्हित करें। भीड़ का दबाव कम करने के लिए नए घाटों का निर्माण, कांगड़ा घाट का विस्तार और मौजूदा घाटों की मरम्मत किया जाए। मेला क्षेत्र में सरकारी भूमि, सड़कों के किनारे से अतिक्रमण सख्ती से हटाया जाए।

सीएम धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर में किए जा रहे कार्यों को कुंभ को देखते हुए प्राथमिकता पर पूरा के निर्देश दिए। निर्माणाधीन बहादराबाद-श्यामपुर बाईपास को जल्द पूरा किया जाए। श्यामपुर, गैंडीखाता व चंडीघाट क्षेत्र में विशेष टेंट लगाने के लिए मास्टर प्लान बनाएं। पार्किंग दूर होने पर श्रद्धालुओं के घाट पहुंचाने के लिए शटल सेवा की व्यवस्था पर विचार करें। मनसा देवी, चंडी देवी पैदल मार्ग का भी सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाए।

कुंभ मेला क्षेत्र में ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए कूड़ादान, कचरे को रिसाइक्लिंग करने व मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। महिला श्रद्धालुओं के पिंक टायलेट और चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। घाटों व गंगा तटों पर 24 घंटे सफाई व्यवस्था की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रत्येक घाट पर लाइफगार्ड, सुरक्षा रस्सी और मोटर बोट की उपलब्धता हो। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्थायी अस्पताल, एंबुलेंस व मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था की जाएगी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स