बसपा प्रत्याशी भावना पांडे ने पार्टी छोड़ी अब भाजपा में होंगी शामिल

हरिद्वार-  लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी भावना पांडे ने पार्टी  का साथ छोड़ दिया है। 22 मार्च को बसपा में शामिल हुई थी। हरिद्वार सीट से बसपा का लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया गया था। बीते दिन सोमवार को  पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिली थीं। जिसके बाद आज उन्होंने बसपा से त्यागपत्र दे दिया। आज दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में वह भाजपा में शामिल होने वाली थीं।

 

लेकिन यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। अब वह देहरादून में प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगी। लोकसभा चुनाव  के नजदीक आते ही पार्टीयों में दल बदल  रहे है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime