हरिद्वार में यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन

रेखा आर्या

हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित उत्तराखंड यूथ महिला एवं पुरुष मुक्केबाजी प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

पिथौरागढ़ ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताब

प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पिथौरागढ़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल की टीम रनर-अप रही। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों की टीमों ने भाग लिया, जहां खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार खेल का प्रदर्शन किया।

खेल मंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

समापन समारोह के दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उत्तराखंड तेजी से बॉक्सिंग का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चमकेंगे उत्तराखंड के खिलाड़ी

रेखा आर्या ने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड के खिलाड़ी ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रोशन करेंगे।

उन्होंने कहा कि खेलों में सफलता के लिए अनुशासन, मेहनत और समर्पण सबसे जरूरी हैं। साथ ही सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *