लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग केंद्र ने प्रदेश में देहरादून समेत नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि, अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त के आखिर तक तेज बारिश होने से पर्वतीय जिलों के संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने की संभावना है। ऐसे में इन इलाकों में दिन और रात के समय सतर्कता के साथ रहने की हिदायत दी गई है।

चमोली जनपद में बारिश आफत बनकर बरस रही है। शुक्रवार रात को भी जनपद में भारी बारिश होने से बदरीनाथ हाईवे आज दूसरे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए नहीं खुल पाया है। नंदप्रयाग के भूस्खलन क्षेत्र पर्थाडीप में हाईवे पर भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से करवाई जा रही थी, लेकिन शनिवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे सैकोट गांव के समीप एक ट्रक का टायर सड़क से नाली में धंस गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं ने यहां दोपहिया वाहनों की आवाजाही लायक जगह बना ली है, लेकिन बस, टेंपो ट्रेवलर और ट्रकों की आवाजाही रुकी हुई है। हाईवे पर करीब 600 तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। बस व ट्रेंपो से बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जा रहे और यात्रा कर लौट रहे तीर्थयात्री ट्रक के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र में अभी भी बारिश जारी है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime