देहरादून में जब बच्चों ने कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश तो अचानक छलक उठे राष्ट्रपति के आंसू…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उस समय भावुक हो गईं जब राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के विद्यार्थियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों ने एक गीत उन्हें बर्थ डे विश किया। बता दें, कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय देहरादून भ्रमण पर हैं।

 

गुरुवार शाम को राष्ट्रपति देहरादून पहुंचीं थीं। आज शुक्रवार को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में वह सम्मिलित हुई। यहां उन्होंने एनआईईपीवीडी के छात्रों से संवाद किया। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों ने अतिथि गणों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी एवं राज्यपाल गुरमीत सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स