लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा प्रेम प्रसंग के शक में की हत्या ।

पटेलनगर में हुए ट्रिपल मर्डर केस का आज एसएसपी अजय सिंह ने खुलासा किया। तीनों हत्याएं प्रेम प्रसंग के कारण हुई। पटेलनगर के बड़ोवाला क्षेत्र में एक सूखे नाले में छह माह की बच्ची और एक महिला का शव पड़ा मिला था। दोनों शव करीब तीन दिन पुराने बताए जा रहे थे। अगले ही दिन ठीक इसी जगह एक और लाश मिलने से हड़कंप मच गया।

गुरुवार को बडोवाला में बच्ची समेत मिले तीन शव के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के प्रेमी ने ही हत्या कर तीनों के शव फैक्ट्री के पीछे कूड़े के ढेर में छिपाए थे। 25 जून को पटेलनगर के बडोवाला क्षेत्र में पेट्रोल पंप से आगे एक सूखे नाले में बच्ची व एक महिला का शव मिला था। इसकी शिनाख्त भी नहीं हुई कि अगले ही दिन उसके पास से ही एक और शव बरामद किया गया।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ बिजनोर से देहरादून आई थी। आईएसबीटी से महिला का प्रेमी तीनों को बाइक से फैक्ट्री लेकर आया। जहां उसने पहले महिला की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद दोनों बेटियों की भी गला दबाकर हत्या कर दी ओर शव को कूड़े के ढेर में छिपा दिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी का महिला से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग था। मृतका आरोपी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी ओर खर्च के लिए लगातार पैसों की मांग कर रही थी। इससे परेशान होकर आरोपी महिला से पीछा छुड़ाने का प्रयास कर रहा था। 23 जून को मृतका देहरादून आई। जहां आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना डाली और उसकी हत्या कर दी।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime