लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

परिवहन आयुक्त की एडवाइजरी जारी की है।चारधाम यात्रा में भारी वाहनों को नहीं दी जाएगी अनुमति

बीते दिन मंगलवार को परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने आठ राज्यों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें चारधाम यात्रा के दौरान भारी वाहनों को सीमित किया गया है। यात्रियों को सूचित किया गया है कि ट्रैक्टर ट्रॉली या अन्य भारी वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।एडवाइजरी में स्पष्ट किया गया है कि इस यात्रा के दौरान कैब या मैक्सी में म्यूजिक सिस्टम का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए।

 

टूरिस्ट बसों में म्यूजिक सिस्टम केवल कंडक्टर के नियंत्रण में चलाया जा सकेगा। चारधाम यात्रा के लिए ग्रीनकार्ड और ट्रिपकार्ड की आवश्यकता होगी, जिसके लिए यात्री को वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। ग्रीनकार्ड के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। एडवाइजरी में यात्रियों को बड़ी बैटरी या एलपीजी सिलिंडर के साथ प्रवेश नहीं देने का निर्देश दिया गया है।

वाहनों को सड़कों पर कचरा न फेकने के लिए डस्टबिन या गार्बेज बैग लगाना अनिवार्य होगा।यात्रियों को ध्यान में रखना होगा कि चारधाम यात्रा के नियमों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime