Murder : प्रेमनगर क्षेत्र में हुई हत्या का हुआ खुलासा, नशे में हैवान बना भाई

देहरादून के बसंत विहार में  मंगलवार को बुरे में एक शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। शव की शिनाख्त 20 वर्षीय की युवती विशाखा के रूप में हुई थीं। आपको बता दे की विशाखा की हत्या करके चाय बागान में शव फेंकने के मामले में पुलिस ने किरायेदार लोकेंद्र उर्फ राजा (26) को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। राजा से पूछताछ के बाद पुलिस ने खुलासा किया कि विशाखा की हत्या उसके बड़े भाई विशाल ने की। नशे की हालत में विशाल ने विशाखा के हाथ पैर बांधकर बुरी तरह पीटा और मौत के घाट उतार दिया।

विशाखा उसकी नशे की लत का विरोध करती थी। इस वजह से उनके बीच विवाद रहता था। वारदात वाली रात विशाल उसे घर से निकलने से रोक रहा था। इसलिए नशे की हालत में उसे बांध दिया और मारा-पीटा। बाद में उसे मरा जानकर किरायेदार राजा के कमरे में पहुंचा। उसे साथ मिलाकर विशाखा के शव को बोरे में भरा और मोटरसाइकिल से चाय बागान ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। उसके बाद अस्पताल में भर्ती मां को कॉल कर कहा कि विशाखा अब नहीं आएगी। उसके बाद खुद फरार हो गया। राजा को लगा कि उसकी करतूत का किसी को पता नहीं चलेगा लेकिन पुलिस एक सुराग से उस तक पहुंच गई।

विशाल के घर किराये पर रहने वाला राजा हत्या जैसे संगीन अपराध में क्यों भागीदार बना? इस सवाल पर बसंत विहार थाने के एसएसआई दुर्गेश कोठियाल ने बताया कि राजा ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि 21 सितंबर की रात विशाल ने विशाखा के साथ मारपीट की तो वह सुलफा (एक प्रकार का नशा) के नशे में था। यह बात खुद विशाल ने उसे बताई। वह नशे का आदी भी था। देर रात करीब एक बजे विशाल उसके कमरे में बदहवास हालत में आया था। उससे कुछ काम होने की बात कहकर अपने कमरे में ले गया। वहां विशाखा फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

विशाल ने राजा को बताया कि उसने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी है। अब शव को ठिकाने लगाना है। राजा ने विशाल को कोसा कि यह उसने क्या किया तो विशाल ने उसे दोस्ती का वास्ता दिया और धमकाया कि अगर साथ नहीं देगा तो सुबह कमरा खाली करवा देगा। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को एक सफेद बोरे में डाला और विशाल की मोटरसाइकिल से चाय बागान के जंगल में फेंक दिया। एसएसआई ने कहा कि यह आरोपी का शुरुआती बयान है। इस पर आगे की जांच जारी है। हो सकता है कि कुछ और वजह भी सामने आए।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स