लेटेस्ट न्यूज़
सांसद निधि से मिली 30 लाख की अंतिम यात्रा बस, रुड़की के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत | उत्तराखंड से सोमनाथ तक निकलेगी ‘बाबा सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा’, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का देगी संदेश | 23 मुकदमों वाला शातिर वन अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, दो आरे के साथ जंगल में घुसते ही वन विभाग ने दबोचा | सीएम धामी :’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान से जनता और शासन के बीच बढ़ा विश्वास | देहरादून: धामी कैबिनेट की आज अहम बैठक, ईवी पॉलिसी, शिक्षक तबादला व्यवस्था समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर | लखवाड़ बांध परियोजना में बड़ा हादसा टला: बारिश के बीच पहाड़ी दरकी, जेसीबी चालक ने कूदकर बचाई जान |

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां चल रही बड़े जोरों पर : सतपाल महाराज

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां बड़े जोरों से चल रही हैं। चार धाम यात्रा अक्षय तृतीया 30 अप्रैल से शुरू होगी। इसी दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे और इसी के साथ चार धाम यात्रा का प्रारंभ होगा। गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद केदारनाथ के कपाट दो मई तथा बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। उत्तराखंड सरकार यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता दे रही है। यात्रा की पुख्ता व्यवस्थाओं के लिए सरकार की ठोस एवं गंभीर रणनीति तैयार की गई है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चार धाम यात्रा मार्ग पर पूरी तैयारी की जा चुकी है जहां-जहां एवलांच की समस्या आती है वहां पर जेसीबी को तैनात कर दिया गया है साथ ही साथ इस बार चार धाम के परिसर का इंश्योरेंस भी कराया गया है आगे महाराज ने कहा की सुरक्षा को लेकर डीजीपी और गढ़वाल कमिश्नर से बात हो चुकी है

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स