लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

पीएम मोदी को मिली राम मंदिर बनाने की सजा बोले महेंद्र भट्ट यही कलियुग है ।

राज्य में लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर महेंद्र भट्ट ने  कहीं बड़ी बात उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज भरे अंदाज में पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं। केवल मन की संतुष्टि की बात है। उन्हें राम मंदिर बनाने की सजा मिली है। यही तो कलियुग है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भले ही एनडीए ने बहुमत हासिल किया हो लेकर बीजेपी अकेले बहुमत हासिल नहीं कर पाई।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट अयोध्या से भी बीजेपी की हार हुई है। जिसे लेकर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है।

जिसमें उन्होंने लिखा है कि मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं ये केवल मन की संतुष्टि की बात है। एक सनातनी होने के नाते मुझे अयोध्या लोकसभा चुनाव में राम भक्त की हार का काफी दुख है। महेंद्र भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा है कि काफी समय से गर्मी और ठंड की मार झेल रहे भगवान श्रीराम तम्बू से अपनी छत के नीचे आए थे और सनातनी मतदान के दिन गर्मी के कारण वोट देने नहीं निकले।

उन्होंने लिखा है कि आज एक बार मोदी का चित्र जरूर देखना। फिर सोचना की अगर मैंने वोट दिया होता तो क्या और अच्छा हो सकता था। जो हमने गर्मी और छुट्टी में मस्ती की वजह से चुका दिया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि संतानियों ने कल्याण सिंह को ढांचा गिराने की सजा दी और अब पीएम मोदी को भव्य राम मंदिर बनाने की सजा मिली। यही तो कलियुग है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime