लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

एक बार फिर सुर्खियों में पूर्व सीएम का बयान बोले- अब थोपने का काम न करें ।

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पूर्व सीएम व पूर्व सांसद तीरथ रावत ने उपचुनाव में हार को लेकर कहा कि प्रत्याशी का चयन सही नहीं हुआ। मैंने पहले भी इस बारे में संकेत दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सही सम्मान नहीं मिल रहा है। तीरथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को तीन साल पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि वह 15 साल तक मुख्यमंत्री रहें, ऐसी कामना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान नहीं मिल रहा है। मैंने पहले भी कहा था, कि प्रत्याशी का चयन ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि अब केदारनाथ में प्रत्याशी चयन में हमें और समझदारी दिखानी होगी। सबसे राय मशविरा लेकर बातचीत करते हुए, थोपने का काम मत करना। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से भी आह्वान किया ।

सभी मिलकर काम करें। पार्टी की जीत के लिए एकजुटता दिखाएं। तीरथ ने कहा, अब तो जनता आगे बढ़ गई, हम पीछे हो गए भईया। कहा, जो यहां बैठे हैं, कोई बड़ा आदमी नहीं है। आज तू है तो कल मैं हूं। सबसे पीछे वाला आगे आ जाए और आगे वाला पीछे चला जाए। कहीं भी बैठो, जमीन मत छोड़ो।

बधाई प्रस्ताव के अनुमोदक के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा ये पहाड़ का इलाका है। छोटे-मोटे भूकंप के झटके तो आते रहते हैं। लेकिन हिमालय नहीं हिलता। अगला कार्यक्रम केदारनाथ चुनाव जीतने के बाद होगा। कठिन चुनाव है। आसान न समझना है। इससे देश की आस्था जुड़ी है। एक नेता ने अयोध्या की सीट जीत ली, उस नेता को पूरे देश में घुमा रहे हैं। पता नहीं राहुल गांधी उसका नाम भी जानते हैं या नहीं।

 

मैं पार्टी से अनुरोध करूंगा कि सोच समझकर उम्मीदवार तय कीजिएगा। हर बूथ को युद्ध की तरह लड़ना है, तब हम अपने बदरीनाथ का सम्मान वापस लाएंगे। तीन वर्ष नहीं, आप हर वर्ष आएंगे। आप अपनी चिंता न करो, वो हम कर लेंगे। आप केवल जनता की चिंता करो। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कुछ गलत दिखे तो प्रदेश अध्यक्ष या मुख्यमंत्री तक जरूर पहुंचाएं।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime