लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

अब कांग्रेस को चुनावी रण के लिए तैयार करनी होगी मजबूत सेना प्रत्येक बूथ पर करना होगा काम

केदारनाथ उपचुनाव के चुनावी रण में कांग्रेस के सेनापतियों ने मोर्चा तो संभाला था।  लेकिन सेना चुनावी रण में नजर नहीं आई। जो चुनाव मोर्चे पर नजर भी आए तो उनमें मुकाबला करने का जोश नहीं दिखा। उपचुनाव के नतीजों से कांग्रेस को निकाय व 2027 में विधानसभा चुनाव के लिए सबक लेने की जरूरत है। बदरीनाथ व मंगलौर विधानसभा उपचुनाव की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने सनातन व केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा पर सियासी वार किए।

चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा निकाल कर माहौल बनाने का प्रयास किया।  कांग्रेस ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत नहीं किया। उपचुनाव में कांग्रेस के दिग्गजों ने पार्टी की जीत के लिए मोर्चा संभाल था।  लेकिन ब्लाक व बूथ स्तर पर कांग्रेस चुनावी रण जीतने के लिए सेना तैयार नहीं कर पाए। चुनाव मोर्चे पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश नहीं दिखा। चुनाव से पहले पार्टी ने प्रभारियों नियुक्त कर बूथ स्तर पर कमेटियों बनाने और सक्रिय करने को कहा  भाजपा ने चुनाव से पहले ही मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंप कर प्रत्येक बूथ पर चुनावी रणनीति बनाकर काम किया। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी का कहना है।  कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ा। आगामी चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए पार्टी काम करेगी।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime