‘मूसेवाला मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ जिंदा है’ , पुलिस ने बताई सच्चाई

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ जिंदा है। जी हां! बुधवार को इस नामी गैंगस्टर के हत्या की खबर ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी। हालांकि आधिकारिक पुष्टि न होने के चलते यह महज एक दावा था। अब खबर है कि गोल्डी बराड़ की जगह ग्लैडने की मौत हुई है। दरअसल, गोल्डी और ग्लैडने दिखने और नाम में समान हैं और शायद यही वजह रही कि ग्लैडने की जगह गोल्डी बराड़ के मौत की अफवाह उड़ गई। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

बुधवार यानी 1 मई को यह खबर आग की तरह फैल गई कि मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हालांकि कोई आधिकारिक पुष्टि न होने की वजह से यह महज दावा करार दिया गया। अब इस दावे की पुष्टि हो गई है। गोल्डी की जगह अमेरिका में एक अफ्रीकी शख्स की हत्या हुई है। उसका नाम ग्लैडने है। हत्या के बाद वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने उस अफ्रीकी व्यक्ति को गोल्डी बराड़ समझकर यह खबर फैला दी कि गैंगस्टर की मौत हो गई है।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Comment