Haridwar : मिट्टी के कटाव और धंसाव के कारण मनसा देवी पैदल मार्ग बंद

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के चलते हरिद्वार के चंडी देवी मंदिर पैदल मार्ग पर जगह-जगह मिट्टी का कटाव और धंसाव हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

डीएफओ हरिद्वार वैभव कुमार ने बताया कि लगातार बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर चंडी देवी पैदल मार्ग का निरीक्षण किया गया। जांच में मार्ग के कई हिस्से क्षतिग्रस्त पाए गए, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से इसे बंद किया गया है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और सहयोग दें।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि भारी बारिश से क्षतिग्रस्त मार्ग को पूरी तरह दुरुस्त होने तक बंद रखा जाए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की गई है, जो यात्रियों का मार्गदर्शन कर उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स