लेटेस्ट न्यूज़
पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई | कोटद्वार: हिंदू व्यापारी को धमकाने और हाथापाई के आरोपी मोहम्मद दीपक को एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत | नारायणबगड़ रामलाल संदिग्ध मौत मामला: यूकेडी और परिजनों का उग्र प्रदर्शन, संदिग्धों के नार्को टेस्ट की मांग | मसूरी की भार वहन क्षमता पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव को विकास रणनीति बनाने के निर्देश |

महेंद्र भट्ट 25 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्य की शपथ ।

देहरादून- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद 25 अप्रैल को संसद भवन में शपथ लेंगे। उत्तराखंड से खाली राज्यसभा की एक सीट के लिए महेंन्द्र भट्ट ने 15 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल किया था। जिसका नाम वापसी का समय बीतने के बाद उनके निर्वाचन की घोषणा कर दी गई थी। जो अब राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे। राज्यसभा के सभापति उन्हें शपथ दिलाएंगे। साथ ही चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी। राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव हुआ था । जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल किया था। और अब 25 अप्रैल को शपथ ग्रहण करेगें ।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime