लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

भूस्खलन जोन चटवा पीपल बना नासूर, दलदल में फंस रही गाड़ियां, लग रहा जाम

बदरीनाथ हाईवे पर चटवा पीपल भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। पिछले तीन दिनों में यहां घंटों हाईवे बंद हो रहा है। आज सुबह भी यहां वाहन फंसने से हाईवे के दोनों ओर छह किमी लंबा जाम लग गया, जिसमे 600 से अधिक वाहन यहां फंस गए।

अख़बार, दूध, सब्जियों जैसी आवश्यक सामग्री के वाहन अभी तक कर्णप्रयाग नहीं पहुंचे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग और गौचर के पास चटवापीपल पेट्रोल पम्प के नजदीक पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन बीते कुछ दिनों से मुसीबत बना है। मलबे से यहां सड़क संकरी होने के अलावा दलदल बना है।

मंगलवार सुबह यहां मैदानी क्षेत्रों को जाने वाला ट्रैफिक छोड़ा गया, लेकिन कुछ वाहन निकलने के बाद एक बस फंस गई। कई देर बाद बस निकाली गईं। फिर ट्रेफिक छोड़ा गया, लेकिन कुछ दोपहिया और भारी वाहन निकलने के बाद एक टेम्पो ट्रेवलर फंस गया। जिससे यहां हाईवे के दोनों ओर करीब छह किमी लंबा जाम लगा है।

वहीं एसडीएम संतोष कुमार पांडेय नें बताया कि हाईवे को सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime