लेटेस्ट न्यूज़
उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह पहुंचे अल्मोड़ा विधि संकाय, विद्यार्थियों को दिया विशेष व्याख्यान। | अल्मोड़ा में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। | देहरादून चाय बागान पर नैनीताल हाई कोर्ट का फैसला, जमीन की बिक्री-ट्रांसफर पर लगी रोक | उत्तराखंड चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान एक्टिव, खरगे-राहुल गांधी ने प्रदेश के दिग्गज नेताओं के साथ किया मंथन | चारधाम हेली सेवा पर संकट! को-पायलट अनिवार्य करने के DGCA के फैसले का ऑपरेटरों ने किया विरोध, सोमवार से बंद होगी चार्टर्ड उड़ानें | देहरादून में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और सोनिया आनंद रावत के खिलाफ गंभीर आरोप, एसएसपी से शिकायत कर जांच की मांग |
300x250 (Top)

केदारनाथ उपचुनाव की तारीख का नहीं हुआ ऐलान

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव की घोषणा भले ही अभी ना हुई हो लेकिन सियासी पारा चढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही केदारनाथ उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। बीजेपी ने जहां 5 कैबिनेट मंत्रियों समेत कई नेताओं की फौज चुनावी लिहाज से मैदान में उतारी है। तो वहीं कांग्रेस ने केदारनाथ बचाओ यात्रा के बाद अब केदारनाथ में हो रहे पुनर्निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े किए हैं। जिस पर वो कोर्ट जाने की बात कह रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों पर कांग्रेस ने एतराज जताया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर विधिक राय के साथ भू- वैज्ञानिकों से चर्चा करने के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। महामंत्री आदित्य कोठारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदू विरोधी रही है। जब भी हिंदू प्रतिष्ठानों में जीर्णोधार व उत्थान का कार्य हुआ तब-तब कांग्रेस को दर्द हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार हो रहा था तब पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू ने इसका विरोध किया था। वो तो तात्कालिक राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को वहां जाने से रोका था।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime