हल्द्वानी में राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास

राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी के गौलापार स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण का शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल मंत्री रेखा आर्य, सांसद अजय भट्ट, मंत्री राम सिंह कैड़ा और विधायक मोहन बिष्ट की मौजूदगी में विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के पहले शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया। राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय का उद्देश्य उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बेहतर खेल शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और खेल विज्ञान से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विश्वविद्यालय के शुरू होने से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण, उच्च शिक्षा और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच मिलने की उम्मीद है। सरकार की ओर से इसे उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स