लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

DEHRADUN: मॉल की छत पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, एसएसपी अजय सिंह के आदेश पर पांच युवक गिरफ्तार

देहरादून के मॉल ऑफ देहरादून की छत पर स्टंटबाजी का वीडियो सामने आया है। पुलिस ने वीडियो में स्टंटबाजी करते हुए दिखा रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही एक कार व एक बाइक को भी पुलिस द्वारा सीज किया गया है।

एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को थाना नेहरू कॉलोनी को सूचना मिली कि मॉल ऑफ देहरादून की छत पर कुछ रैली कार एवं रेसर बाइक के माध्यम से स्टंट कर रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी जोगीवाला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पता चला कि दो मोटरसाइकिल सवार जोर-जोर से एक्सीलेटर देकर गाड़ी से धुआं निकाल रहे थे और शोरगुल कर रहे थे। ये दोनों व्यक्ति पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही वहां से फरार हो गए।

पार्किंग के लिए किया जान था छत का प्रयोग

मॉल ऑफ देहरादून के प्रबंधन स्टाफ से पूछताछ करने पर पता चला कि छत का उपयोग केवल पार्किंग के लिए दिया गया था। रैली कार समूह का आमा कैफे में लंच का कार्यक्रम था। इस मामले में आयोजकों (10 व्यक्तियों) के चालान, जबकि मॉल ऑफ देहरादून प्रबंधन के 05 चालान पुलिस एक्ट के अंतर्गत किए गए। वही न्यूसेंस पैदा करने वाले मोटरसाइकिल एवं कार को नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत सीज़ किया गया।

पुलिस की  मॉल प्रबंधन को दी चेतावनी : बिना अनुमति न कराये ऐसे आयोजन 

वही पुलिस द्वारा मॉल प्रबंधन को सख्त चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के इस प्रकार के आयोजन भविष्य में न किए जाएं। जांच में यह भी पाया गया कि आयोजन “इन ड्राइव मोटर” नामक समूह की ओर से किया गया था। मॉल प्रबंधन को केवल इतना बताया गया था कि वे आमा कैफ़े में लंच करेंगे तथा छत पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करेंगे। लेकिन इनमें से दो युवक एक मोटरसाइकिल एवं एक कार सवार ने बर्न आउट किया, जिससे ध्वनि प्रदूषण एवं जन असुविधा हुई।

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स