लेटेस्ट न्यूज़
निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हरिद्वार की सड़कों पर उतरी कांग्रेस: शैलजा का सरकार पर तीखा हमला, हरदा के सवाल पर कहा— ‘यह पार्टी का अंदरूनी मामला’ | JCB से फूलों की बारिश, नारों की गूंज: रामनगर में हरीश रावत का भव्य स्वागत | Haridwar : हरिद्वार कुंभ मेला 2027: स्वच्छता को लेकर तैयारियां तेज, 32 सेक्टरों में तैनात होंगे 13 हजार से अधिक टॉयलेट और हाईटेक सफाई तंत्र | पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी | रुड़की: खानपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली | देहरादून में अवैध सिम बॉक्स कॉल सेंटर का बड़ा भंडाफोड़, एसटीएफ और दूरसंचार विभाग की संयुक्त कार्रवाई |
300x250 (Top)

देहरादून में 17 दिन में पांचवीं हत्या

देहरादून

देहरादून में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में स्टोन क्रशर संचालक विक्रम शर्मा (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा सुबह करीब नौ बजे जिम करने के लिए मॉल पहुंचे थे। जैसे ही वह सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो गए।

गैंगवार से जुड़ रही घटना

विक्रम शर्मा काशीपुर में स्टोन क्रशर संचालित करते थे और देहरादून के रेसकोर्स क्षेत्र में रहते थे। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़कर देख रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विक्रम शर्मा पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें 30 से अधिक हत्या के मामले शामिल बताए जा रहे हैं। करीब दस वर्ष पहले उन्हें झारखंड पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी, जहां वह लंबे समय तक जेल में रहे। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें गठित कर दी गई हैं।

17 दिन में पांचवीं हत्या से दहशत

देहरादून में बीते 17 दिनों के भीतर यह पांचवीं हत्या है, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

1.अर्जुन शर्मा हत्याकांड (11 फरवरी)

तिब्बती मार्केट के बाहर गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पारिवारिक और संपत्ति विवाद की बात सामने आई थी।

2. मच्छी बाजार में गुंजन की हत्या (2 फरवरी)

मच्छी बाजार के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती गुंजन की गला काटकर हत्या कर दी गई। आरोपित आकाश कुमार ने चापड़ से वार कर वारदात को अंजाम दिया। युवती ने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

3. एम्स ऋषिकेश अटेंडेंट की हत्या (31 जनवरी)

एम्स ऋषिकेश में कार्यरत 35 वर्षीय अटेंडेंट प्रीति की उनके किराये के घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

4. ढालीपुर में छात्रा की हत्या (28 जनवरी)

विकासनगर के ढालीपुर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा की दरांती और पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। युवती का शव शक्तिनहर के किनारे झाड़ियों में मिला था। मामले में उसका चचेरा भाई आरोपी है, जो घटना के बाद फरार हो गया।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही हत्याओं से देहरादून में दहशत का माहौल है। शहर के व्यस्त इलाकों में दिनदहाड़े वारदातें होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Anjali Rawat
Author: Anjali Rawat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *