Dehradun: पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी: उत्तराखंड के 8.27 लाख किसानों को मिली सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत, उत्तराखंड के 8 लाख 27 हज़ार किसानों को लाभ मिला है। प्रदेश में किसानों को कुल 184.25 करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में DTB के माध्यम से ट्रांसफर की गई है।


देहरादून में आयोजित ‘कृषक संवाद’ कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रही किसान हितैषी योजनाओं का जिक्र किया।


कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी और अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में ‘एप्पल और कीवी मिशन’ जैसी योजनाओं से काश्तकारों को फायदा हो रहा है, वहीं पॉलीहाउस के निर्माण में भी किसानों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिल रही है।


इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में मिलती है। यह धनराशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे उन्हें खेती से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

 

uttarakhandtime
Author: uttarakhandtime

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स